क्षेत्रीय लोगों ने चौकी प्रभारी को पुष्पहार पहनाकर दी नम आंखों से विदाई

क्षेत्रीय लोगों ने चौकी प्रभारी को पुष्पहार पहनाकर दी नम आंखों से विदाई –

गोण्डा – जनपद के थाना परसपुर अंतर्गत शाहपुर चौकी के चौकी प्रभारी सत्येन्द्र वर्मा का बीते दिवस सरयूघाट चौकी थाना नवाबगंज स्थानांतरण हो गया था जिनकी रवानगी 08/04/2023 को हुई जिसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो की चौकी प्रभारी जी आज आ रहे है तो सैकड़ों की संख्या में लोग फूलमाला व मिठाई लेकर पहुंच गए चौकी पर अपने प्रिय चौकी प्रभारी को विदा करने लोगो ने पहले मिठाई खिलाई फिर फूल माला पहनाकर नम आंखों से विदा किया लोगों ने कहा आपका कार्यकाल और आपकी न्याय प्रिय छवि और आपके द्वारा दिया गया सम्मान जीवन भर याद आएगा आप सदैव हमारे दिल में रहेंगे ट्रांसफर पोस्टिंग तो एक प्रक्रिया है बहुत लोग आए और गए लेकिन आपके जैसा शायद कोई आया होगा हम गरीब लोग है हमारे लिए न्याय बहुत महंगा होता है लेकिन आपने वह कर दिखाया जो सरकार न्याय की बात करती है वह न्याय आपने हमको दिलाया उक्त बातें सुनकर और जनता का प्यार दुलार देखकर विदाई के वक्त चौकी प्रभारी की भी आंखे भर आई और उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से भविष्य में कोई भी पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए विदा लिया जिसकी लोगों द्वारा खूब सराहना किया जा रहा है उक्त विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीवान विनोद कुमार सिंह,दीवान सुरेश सिंह कांस्टेबल अमन यादव, दीवान राम सेवक, प्रवेश तिवारी,कपिलदेव मिश्र, दीपनरायन दुबे,हरीश तिवारी, डॉ.रोहित तिवारी तिवारी (हॉस्पिटल) रंगनाथ तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, राम नरायन पाण्डेय,गिरिजा पंडित, टन्नन शुक्ल, पुत्तू दुबे, नरेन्द्र तिवारी (मोदी) सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks