प्रधान पति द्वारा आवास के नाम पर रूपये लेने संबंधी प्रकरण में दर्ज कराई गई एफआईआर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लापरवाही पर की गई बड़ी कार्यवाही

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए की कार्यवाही

जैथरा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रधान पति द्वारा आवास के नाम पर रूपये लेने संबंधी प्रकरण में दर्ज कराई गई एफआईआर

एटा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत पूनम देवी पत्नी मंजेश निवासी दहेलिया थाना जैथरा एटा को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास आवटित हुआ था। जिसके उपरान्त ग्राम प्रधान के पति कुंवरपाल निवासी अल्लापुर ने आवास दिलवाने के लिए लाभार्थी पूनम देवी से 20 हजार रूपये लिए थे और आवास की पहली किश्त आने पर केनरा बैंक तरगवां के बाहर 5 हजार रूपये दूसरी किश्त दिलवाने के लिए और ले लिये, जिसकी वीडियो बनाई गई। प्रार्थिया द्वारा उक्त प्रकरण के सबंध में सूचना दी गई।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिलाये जाने की एबज में ग्राम प्रधान पति द्वारा रूपये लेने के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एवं शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर पर थाना जैथरा में ग्राम प्रधान पति कुंवरपाल निवासी अल्हापुर थाना जैथरा पर धारा 420, 406, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। डीएम ने यह भी निर्देशित किया है कि यदि किसी भी लाभार्थी से ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव या किसी अन्य द्वारा रूपये की मांग की जाती है, तो उसकी शिकायत करें, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks