स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पी.एच.सी केकराही में हुआ स्वास्थ जागरूकता का आयोजन

सोनभद्र-: बिस्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पी.एच.सी केकराही में हुआ स्वास्थ जागरूकता का आयोजन

केकराही ,,स्थानिय थाना क्षेत्र अन्तर्गत केकराही हेल्थ सेंटर पी एच सी हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस में एक विशाल कैंप का आयोजन कर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस आयोजन में हास्पिटल में आये सैकड़ों लोगों ने अपना व अपने परिवार का चेकअप कर दवाई जैसे कैल्शियम आयरन एंटीबायोटिक्स एंटीफंगल इत्यादि का लाभ उठाया। बता दूं कि बिते कई वर्षो से यह हास्पिटल मरीजों का अच्छे से देख भाल और उचित उपचार किया जाता है इस हास्पिटल में महिलाओं के लिए भी ज्यादा से ज्यादा सुविधा और और अच्छे कामों के लिए जाना जाता है ।यहां उपस्थित डॉ सुभम और डॉ राकेश मौर्य जी ने चेकअप किया । जिससे यहा कि स्थानिय जनता लाभ ले सकती है इस स्वास्थ्य दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान मे विशेष योगदान रहा। डाँ शुभम ने लोगों को बताया कि 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इस स्वास्थ्य दिवस का प्रमुख कार्य दुनिया भर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर हम 7 अप्रैल के दिन मनाते है और इसे हम विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में जानते है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा यूवा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह, सुधीर सिंह सत्य देव सिंह मनीष मिश्रा जी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा जी मुन्नर मौर्य सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks