ETAH – सोचनीय
प्रकरण चेक बाउंस (पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव)

माननीय न्यायालय द्वारा एक आम आदमी का अगर गिरफ्तारी वारंट जारी होता है तो पुलिस तुरंत आदेश का पालन करते हुए उसपर कार्यवाही करती है और माननीय न्यायालय के समक्ष अभियुक्त को पेश करती है, मगर योगी राज में अभी भी रसूखदारों पर पुलिस शिकंजा कसने में लाचार सी साबित होती नज़र आ रही है, मसला है “एटा ज़िले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के नगला मथुरी के रहने वाले अलीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव का जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में चल रहे एक चेक बाउंस प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और वारंट वापस कर दिया, उसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ़ कुर्की का आदेश जारी किया मगर कुर्की वारंट जारी हुए कई दिवस बीत जाने के बाद भी मामला धाक के तीन पात जैसा ही साबित हो रहा है,वादी बार बार माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे रहा है, माननीय न्यायालय द्वारा लगातार कार्यवाही के लिए पुलिस को आदेशित किया जा रहा है और पुलिस लगातार माननीय न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ा रही है।
वादी ने मीडिया के समक्ष रोया दुखड़ा –
इस मामले में वादी जितेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव रसूखदार लोगों से अच्छे संबंध रखता है और मुझे इन्होंने वर्वाद कर दिया है,जमीन के मामले में चैक दिया था जो खाते में पैसा न होने की वजह से बाउंस हो और उसके बाद हम माननीय न्यायालय गए वहा हमने एक वाद प्रस्तुत किया अब उसमें माननीय न्यायालय ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया, पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, उसके बाद माननीय न्यायालय ने कुर्की का आदेश जारी किया तब से अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है, अब मै क्या करूं अब हम किसके पास जाएं हमें कहा न्याय मिलेगा ?
जितेंद्र यादव ने बताया की पूर्व ब्लाक प्रमुख धोखा धडी के मामले में महारथ हासिल है, इनके खिलाफ़ ज़िले के अलग अलग थानों में 420 धारा में लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं, ये भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करते रहे हैं, ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो लोगों का पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ जायेगा।
GOVIND GUPTA, ETAH
8899223650