
( एसीएस व स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी किया पत्र )
————————————————-( सर्दी जुखाम के साथ बुखार आएे तो कराऐं जांच )
एटा ! कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए एक बार फिर से अलर्ट जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के लिए कडे निर्देश दिये गये है ! अपर मुख्य सचिव और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने पत्र जारी कर कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतने पर जोर दिया है ! उक्त सन्दर्भ में
सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 की फैलने की आशंका व देश में कोविड के वायरस संस्करण केसों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकोल “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” का पालन करना अतयंत आवश्यक हो गया है । सीएमओ ने जनता जनार्दन को आव्हान किया है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखते ही जांच अवश्य कराएं।
उन्होंने बताया कि स्वशासी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिले की सभी सीएचसी एवं समस्त शहरी पीएचसी, रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेन्ड पर कोविड सैम्पलिंग की सुविधा उपलब्ध है। जनपद में कोविड- सर्विसलांस सुदृढ़ीकरण करने के लिये ट्रेस टेस्ट, ट्रीट नीति का पालन करते हुये कोविड के संभावित रोगियों की सैम्पलिंग बढ़ाने एवं कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए आरआरटी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीनेसन नहीं करवाया है। वह वैक्सीनेशन करवा लें तथा बूस्टर (सतर्कता) डोज अवश्य लगवायें।
सीएमओ ने कहा कि टूरिस्ट प्लेस आगरा के निकट एटा एक पिछडा प्लेस है, इसलिऐ यहां आने वाले समस्त लोगों को कोरोना से बचने के लिऐ स्वंय ही सैम्पलिंग करायी जावे तो बेहतर रहेगा ! सैम्पलिंग बूथों पर निरन्तर कोविड सैम्पलिंग कराई जा रही हैं । शत्-प्रतिशत कोविड सैंपल लेने के लिये टीमों को निर्देशित किया गया है। सीएमओ ने कहा कि
आयुष विधा के अन्तर्गत आयुष काढ़ा सहित अन्य कोविड दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।