
एटा– वामा सारथी के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन एटा के चिकित्सालय में मेडिकल कैंप लगा, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को चिकित्सीय परामर्श, देकर जांच कर दी गई दवाएं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन जनपद एटा के तत्वाधान में श्रीमती शिखा सिंह धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता तथा श्रीमती रैनुका सिंह धर्मपत्नी अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा की उपाध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन्स एटा स्थित पुलिस चिकित्सालय में मेडिकल कैम्प लगाया गया, जिसमें डॉ0 दिव्या साहू चिकित्साधिकारी सी0एच0सी0 जलेसर द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को चिकित्सीय परामर्श तथा जाँच कर दवाएँ दी गयी।