सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कक्षा छह का छात्र सुमित पुत्र अवनीश निवासी लालपुर कोतवाली देहात गुरुवार को साइकिल से घर लौट रहा था। गांव मरथरा के पास पहुंचा। वहीं पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र घायल हो गया। उधर, गांव कासौन के पास बाइक भिड़ंत में प्रवीन निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।