J&K में आतंकियों की संख्या अब तक की सबसे कम, जो आतंकी बचे हैं उन्हें पकड़ लिया जाएगा या मार दिया जाएगा

DGP दिलबाग का बयान- J&K में आतंकियों की संख्या अब तक की सबसे कम, जो आतंकी बचे हैं उन्हें पकड़ लिया जाएगा या मार दिया जाएगा

जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों और आतंकियों का सफाया करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की संख्या अब तक की सबसे कम हुई है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरी तरह से अभी खत्म नहीं, लेकिन कम जरूर हुआ है. हालांकि आतंकियों की संख्या को लेकर उन्होंने कोई आंकड़ा नहीं बताया. DGP सिंह ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो आतंकी बचे हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. अगर पकडे नहीं गए तो एनकाउंटर में मार दिए जाएंगे.

डीजीपी सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेल दिया गया था. अब वे उस रास्ते को छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं. युवा अब समझ गए हैं कि आतंकवाद विनाश का रास्ता होता है. आज वहां के युवाओं के पास खेल और शिक्षा में करियर के अलावा कई रास्ते हैं. कई युवा अपना करियर बनाकर परिवार के लिए काम कर रहे हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks