रायल पब्लिक एकेडमी स्कूल का राजू आर्या ने किया उदघाटन

रायल पब्लिक एकेडमी स्कूल का राजू आर्या ने किया उदघाटन

शिक्षा के लिए लोगों को करें प्रेरित : राजू आर्य
स्कूल के संस्थापक और निदेशक की मुख्य अतिथि ने की प्रशंसा

एटा। गुरुवार को मारहरा क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मुहारा स्थित बने भव्य राॅयल पब्लिक एकेडमी स्कूल का उद्घाटन बड़ी धूमधाम से किया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जिसके बाद फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया गया।
इस दौरान संबोधित करते हुए राजू आर्या ने कहा कि देश की उन्नति के लिए हर किसी के लिए शिक्षत‌ होना आवश्यक है, क्योंकि अशिक्षित व्यक्ति कभी भी अपने अधिकारों को नहीं जान‌ पाता इसके चलते हर स्तर पर उसका शोषण किया जाता है, अशिक्षा एक अभिशाप है जिससे सम्पूर्ण जीवन व्यक्ति ग्रस्त रहता है इस अभिशाप को शिक्षा की ज्योति से समाप्त किया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है हमारे आस-पास जो लोग अशिक्षित होते हैं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करें एवं कलम की ताकत का एहसास कराएं, जब लोगों में शिक्षा को लेकर जागरूकता होगी तो वह स्कूलों ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌का रुख करेंगे, साथ ही राजू आर्या ने स्कूल प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि मारहरा क्षेत्र पिछड़े क्षेत्र में अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से स्कूल स्थापित किया है उसके लिए उनका आभार प्रकट करता हूं।
इस अवसर पर विपिन कुमार प्रधान प्रदेश सचिव, सत्येंद्र नेताजी, प्रधान मनोज यादव ,कौशल यादव, श्याम बाबू यादव, राजवीर सिंह यादव, राहुल यादव, रामकुमार यादव, प्रवीण यादव, प्रधान पुत्तू यादव, बबलू यादव रजपुरा, मनोज कुमार, निमेष यादव, शिवम यादव, नीरज यादव, संदीप यादव अखिलेश यादव कोयला, रंग पाल सिंह, राजेश यादव, मोनू ठाकुर, सुनील कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, विनय यादव, योगेंद्र यादव, बबलू यादव, गजेंद्र सिंह, कौशलेंद्र यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks