लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को लूट के ₹500 सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को लूट के ₹500 सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की घटना में थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मुअस– 197/2023 धारा 392, 411 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त शशि कपूर को लूट के ₹500 रुपए सहित सकीट रोड जीआईसी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. शशि कपूर पुत्र किशन लाल निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी-

  1. लूट के 500 रुपए

आपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0 197/23 धारा 392/411 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा
2- मु0अ0सं0 154/23 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
3- मु0अ0सं0 813/21 धारा 379/411/120 बी भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
4- मु0अ0सं0 823/2021 धारा 392/411/120बी थाना कोतवाली नगर एटा ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 अनुरुध्द सिह थाना को0 नगर एटा

  1. का0 नीरज कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  2. का0 अनिल कुमार थाना कोतवाली नगर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks