संवेदनशील स्थानों पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई ड्रोन कैमरे से निगरानी

एटा – श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा रमजान माह के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई ड्रोन कैमरे से निगरानी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में श्री हनुमान जन्मोत्सव तथा रमजान माह के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके चलते आज दिनांक 05.04.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थानों *(नन्नू मल चौराहा, किदवई नगर, ठंडी सड़क, मारहरा दरवाजा, हाथी गेट, मेहता पार्क आदि)* पर ड्रोन कैमरा चलाकर छतों आदि की निगरानी की गई। तथा आमजनों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks