ध्वजारोहण करके मनाया गया स्थापना दिवस:

ध्वजारोहण करके मनाया गया स्थापना दिवस:

भाजपा कार्यालय प्रीत नगर व सोनेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

चोपनं प्रीत नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय विचारधारा वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी के कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारतीय जनता पार्टी के सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर अपनी पहचान को बनाया हुआ है, यह समस्त भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में मोदी व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में आज गरीबों के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है, जिससे आज देश का गरीब खुशहाल है।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे नारे के साथ पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई । सभी कार्यकर्ताओं ने दूसरे को मिष्ठान खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया, तथा टेलीविजन पर प्रधानमंत्री मोदी जी का संबोधन भी सुना। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी, संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरी, सत्येंद्र कुमार आर्य, मंडल कार्यकर्ता एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks