चोरी की गई दो दूध की कैन (एल्यूमिनियम) सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त चोरी की गई दो दूध की कैन (एल्यूमिनियम) सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मु0अ0स0 154/23 धारा 379 आईपीसी के नामजद अभियुक्त सिन्टू उर्फ अंशुल पुत्र श्यामबाबू निवासी ग्राम नरहरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा को ग्राम हीरापुर थाना कोतवाली देहात से चोरी की हुई दो दूध की कैन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. सिन्टू उर्फ अंशुल पुत्र श्यामबाबू निवासी ग्राम नरहरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा।

बरामदगी-

  1. दो दूध कैन (एल्यूमिनियम)।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
  2. उ0नि0 किशोरी लाल मीना
  3. का0 चिन्तज्वाला
  4. का0 विष्णु कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks