एटा में खोला जाएगा राजकीय संस्कृत विद्यालय

एटा में खोला जाएगा राजकीय संस्कृत विद्यालय, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एटा समेत दस नए राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया…
संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एटा समेत दस नए राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। नए संस्कृत स्कूलों की स्थापना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल है और शासन से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने इन स्कूलों के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने का अनुरोध किया है।
उत्तर मध्यमा (12वीं) स्तर तक के नए संस्कृत माध्यमिक स्कूलों का निर्माण जिन दस जिलों में प्रस्तावित है उनमें एटा वाराणसी, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, जालौन में उरई, अमेठी, मुरादाबाद व हरदोई का नाम शामिल है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में मात्र एक राजकीय माध्यमिक और एक राजकीय महाविद्यालय संचालित है। गौरतलब है कि संस्कृत विद्यालयों की परिसम्पत्तियों के सृजन के लिए सरकार ने इस साल बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks