राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

लखनऊ’: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की निकाय चुनावी तैयारियों की समीक्षा
आज राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बात की। उन्होंने नगरीय चुनाव की तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को चाक-चौबंद कर लिया जाए। मतदान केंद्र, मतदान स्थल पर तैयारियां पूरी की जाए।साथ ही कहा कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह व्यवस्थित किया जाए। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत की जाए। कर्मचारियों को संबंधित प्रशिक्षण पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे ज्यादा ध्यान पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर देना है। मतदान निष्पक्ष रुप से पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks