उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज़ :-
आज हाजीपुर न्यायालय परिसर मे पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती बिहार प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश रंजन जी की अध्यक्षता मे मनाई गई। इसमे अन्य अधिवक्ता, समाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अधिवक्ता मुकेश रंजन ने कहा जगजीवन बाबू आजीवन गरीब और वंचितो के हित की बात करते थे।