मनोचिकित्सा में केस हिस्ट्री टेकिंग विषयक कार्यशाला का आयोजन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में कौशल विकास के अंतर्गत मनोचिकित्सा में केस हिस्ट्री टेकिंग विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि सिंह ने कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि परामर्शन में व्यक्ति इतिहास की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता डॉ पंकज कुमार सिंह मनोचिकित्सक होप फाउंडेशन ने उक्त विषय की बारीकियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और सभी प्रतिभागियों को मरीज से उसके जीवन एवं समस्या से संबंधित विभिन्न पहलुओं को जानना एवं सही तरीके से संकलित करना बहुत आवश्यक है व्यक्ति इतिहास यदि सही और पूर्ण रूप से संकलित किया जाए तो हम अपने मरीज को अच्छी तरह समझ सकते हैं एवं इस कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने कार्यक्रम संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया ।
कार्यक्रम में प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल डॉ. प्रतिभा सिंह डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं मनोविज्ञान विभाग के समस्त विद्यार्थी शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks