आजसू पार्टी देवघर कमेटी द्वारा अमर शहीद रघुनाथ महतो जी का श्रद्धांजलि सभा, का आयोजन

आजसू पार्टी देवघर कमेटी द्वारा अमर शहीद रघुनाथ महतो जी का श्रद्धांजलि सभा, का आयोजन

देवघर झारखंड न्यूज़:-
आज दिनांक 5 अप्रैल 2023 को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चूआड विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर अमर शहीद रघुनाथ महतो जी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | उक्त श्रद्धांजलि सभा में केंद्र सचिव राजा सहानी मुख्य रूप से उपस्थित हुए | उक्त श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि झारखंड के वीर सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1769 में जंग छेड़ा एवं ” अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज” नारा का उद्घोष किया | 1765 में बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी हासिल करते ही अंग्रेज मनमाने ढंग से कृषि राजस्व बढ़ा कर जबरन कर वसूलने लगे तथा मालगुजारी बढ़ाने लगे | शोषण एवं जुल्म के खिलाफ शहीद रघुनाथ महतो ने किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनमानस को संगठित किया तथा विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष का नया अध्याय लिखा | झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो इस परिचय को बड़ा करने हेतु प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास भी कर रहे हैं | आज श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मौजूद थे :- जिला उपाध्यक्ष दीपक जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष उमेश टूरी, वार्ड 27 अध्यक्ष कामदेव राय, पिंकू यादव, उमाशंकर तूरी, कारू तुरी, प्रदीप मिर्धा रघु तुरी, पुतुल देवी, शोभा देवी, कविता देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, अजय राय इत्यादि अन्य लोग उपस्थित थे |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks