
एटा में लोक अदालत 13 मई को
एटा,
जनपद न्यायालय एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई 2023 दिन शनिवार को जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकार, दाण्डिक वादो धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक बाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल ,वैवाहिक वाद ,भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वाद ,राजस्व वादों के साथ साथ ही चालान से संबंधित वादो का भी निस्तारण सुलह -समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी कैलाश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा दी गई है।