युवती की हत्या के बाद शव फेंका, मिला कंकाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

27 मार्च को बिना बताए घर से चली गई थी बेटी,कपड़ा, पाजेब, चप्पल से पिता ने की बेटी के रूप में पहचान
युवती की हत्या के बाद शव फेंका, मिला कंकाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। । युवती की हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया। आठ दिन में ही उसका शव कंकाल में बदल गया। युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पकड़े और चप्पल से उसकी पहचान की है। पिता ने थाना मिरहची में मुकदमा हत्या में दर्ज कराया गया है।
थाना पिलुआ के गांव गोकुलपुर निवासी ऋषिपाल की बेटी रूबी (18) 27 मार्च को घर से घास काटने की कहकर निकली थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी थी। घरवालों ने गांव में लोक-लाज के भय से पुलिस को सूचना नहीं दी थी। हालांकि गांव में ग्रामीणों को रूबी बल चले जाने की सूचना थी। मंगलवार को गांव गोकुलपुर निवासी गीता गेहूं काटने का ठेका लेती है। वह गांव अखतौली में राजेश कुमार निवासी काजीखेड़ा मारहरा के खेत पर गई थी के गेहूं अभी काटने लायक हुए है अथवा नहीं। वह गेहूं को देख रही थी उसकी नजर खेत में पड़े कंकाल पर पड़ी। पास ही में कपड़े, चप्पल से आशंका जताते हुए ऋषिपाल को सूचना दी। जानकारी पर ऋषिपाल के अलावा अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। पिता ने कपड़ा, पाजेब, चप्पल देख बेटी के रूप में पहचान की खबर पर सीओ सदर सुधांशु शेखर एसओ पिलुआ दिनेश कुमार सिंह, एसएचओ मिरहची छत्रपाल सिंह, एसओ मारहरा सतपाल सिंह, पहुंच गए। बाद में एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
घर की इकलौती बेटी, नहीं दी सूचना

एटा। घर से जवान बेटी लापता हो गई। पिता के साथ-साथ भाई ने भी बहन को तलाशने की जरूरत नहीं समझी। इतना ही नहीं संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। इससे कि पुलिस बेटी की तलाश कर पाती। अब बेटी का इस तरह कंकाल मिलना कई सवाल खड़ा कर रहा है।
पिता ऋषिपाल गांव बरगवां के पास परचून की दुकान करते हैं और बड़ा बेटा कंपाउडर है। बेटा से छोटी बेटी रूबी थी। ग्रामीणों की मानें तो इससे छोटा एक और भाई है। पिता की मानें तो 27 मार्च को बेटी गायब हो गई थी उसके बाद से उसका पता नहीं चल सका है। जिस हालत में बेटी का कंकाल मिला है उससे कई सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस की मानें तो इतने कम में कंकाल नहीं बन सकता है। कई पहलुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बेटी कक्षा पांच तक पढ़ी थी इसके बाद आगे की पढ़ाई नहीं की थी। बताया जा रहा है कि परिवार में बैठकर घरवालों ने सलाह-मशवरा किया। इस दौरान घरवालों ने मन बनाया कि पुलिस को सूचना दी जाएं। समाज में बेटी के लापता होने के बाद बदनामी के ड़र के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना स्थल देख गले नहीं उतर रही घटना

एटा। जिस दिन गायब हुई उसी दिन अगर हत्या होना माना जा जाए तो भी पूरा शरीर नहीं गल सकता, जिस स्थान पर शव मिला है वहां पर सिर (मानव खोपड़ी) पड़ी है। उसके पास पसलियों का एक कंकाल पड़ा है। सिफ आठ दिन में पूरा शरीर इस तरह से कंकाल हो जाएगा यह बात गले नहीं उतर पा रही है। मौसम के हिसाब अभी इतनी गर्मी भी नहीं है। अगर वहां पर शव पड़ा था भी तो किसी को दुर्गंध तक नहीं आई। इस समय किसान खेतों में दिन रात काम कर रहा है। अगर शव खराब होता तो काफी तक उसकी बदबू फैलती।
पिता ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अन्य रिपोर्ट से स्थिति और साफ होगी। कई पहलुओं को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
-उदय शंकर सिंह, एसएसपी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks