
एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 अभियुक्त को 18 पब्बे अबैध देशी सहित किया गया गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र वासुदेव नि0 नगला पौपी थाना अमापुर जिला कासगंज उम्र करीव 32 वर्ष को 18 पब्बे देशी शराव सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0-144/2023 धारा-60(आबकारी अधिनियम) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.देवेन्द्र पुत्र वासुदेव नि0 नगला पौपी थाना अमापुर जिला कासगंज।
बरामदगी
1.18 पब्बे अबैध देशी शराब।