
एटा में फिर कोरोना की दस्तक*
*डीसी एनआरएलएम कोरोना पॉजिटिव*
▪️पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनको होम आइसोलेट कराया है।
▪️सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष ने उनको कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है।
▪️कोरोना संक्रमित निकलने से पूर्व वह विकास भवन स्थित कार्यालय में रही थी।
▪️कार्यालय में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
▪️आगरा स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिमा निमेष के कोरोना पॉजिटिव होने संबंधी सूचना एटा स्वास्थ्य विभाग को भेजी है।
▪️सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग विकास भवन स्थित कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की रोकथाम को जांच करायेगा।