डॉ० अविनाश ने एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी पदभार ग्रहण किया।

हिन्दी साहित्य के युवा आलोचक एवं महत्वपूर्ण पत्रिका इस्पातिका के संपादक डॉ० अविनाश कुमार सिंह ने हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निरंजन सहाय ने कहा कि डॉ० अविनाश साहित्यबोध अकादेमिक प्रशासनिक बोध से सम्पन्न सक्रिय युवा हैं जिनसे विभागीय समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। प्रोफेसर सहाय ने आगे कहा कि चर्चित आलोचक डॉ० अविनाश के चर्चित पुस्तकें भारतीय काव्यशास्त्र हिन्दी आलोचना, हिन्दी साहित्य में श्रम सौंदर्य जैसी पुस्तकों से विभाग में बढोत्तरी होगी। इस अवसर पर डॉ० अविनाश ने कहा गरिमामयी विभाग के संपन्न ऐतिहासिक वृत्त के वर्तमान और भविष्य हेतु वे प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर विभाग में उपस्थित संकायाध्यक्ष प्रो० अनुराग कुमार प्रो० राजमुनि प्रोफेसर रामाश्रय सिंह प्रोफेसर अनुकूल चंद राय डॉ प्रीति डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह डॉ विजय रंजन शोधार्थियों में नन्दलाल दीपक उज्ज्वल मनीष वरुणा प्रज्ञा आरती व अन्य लोग उपस्थित रहें।