प्रो0 रंजन कुमार पुनः संकायाध्यक्ष नियुक्त।

आपको अवगत कराना है कि प्रो. रंजन कुमार, विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, विधि संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा विधि संकाय के संकायाध्यक्ष पद के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के माननीय कुलपति प्रो0 आनन्द कुमार त्यागी जी ने उन्हें अपने पद का निर्वहन सफलता पूर्वक करने के लिए बधाई दी एवं पुनः संकायाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
प्रो0 रंजन कुमार कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षो तक विधि संकाय के संकायाध्यक्ष रहेंगे।