जनपद आगरा से बड़ी खबर
कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है वांक्षितों /अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही

पुलिस लगातार कर रही है खुलासे ,अपराधी भेजे जा रहे हैं जेल
इसी क्रम में आज एत्मादपुर पुलिस टीम ने की एक और बड़ी कार्यवाही
लूट के मामले में वांक्षित चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी लुटेरे को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने लुटेरे से लूटे हुए 59 हजार रुपए किए बरामद
26 मार्च को identify delivery plus प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एरिया मैनेजर ने थाना एत्मादपुर पुलिस को दी थी लूट की सूचना
बताया गया था कि एरिया मैनेजर से चार व्यक्तियों द्वारा तमंचा लगाकर गोदाम से करीब 8 लाख रुपए लूट लिए गए हैं
मुकदमा पंजीकृत कर खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों के द्वारा 6 टीमों का किया गया गठन
एसओजी ,सर्विलांस ,एत्मादपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से लूट के मामले में मिली सफलता
एक लुटेरे को 59 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया ,अन्य तीन लुटेरे भी जल्द होंगे पुलिस गिरफ्त में
प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी वेस्ट द्वारा दी गई सम्पूर्ण जानकारी