आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई इसी हफ्ते दिल्ली में होने की संभावना

New Delhi- आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई इसी हफ्ते दिल्ली में होने की संभावना

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली में एक सगाई समारोह के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के लिए तैयार है

रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, समारोह में प्रियंका चोपड़ा जोनास, निक जोनास और मीरा चोपड़ा और दोनों के करीबी दोस्तों सहित परिवार के सदस्य शामिल होंगे

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें उड़ी हैं

परिणीति के सह-कलाकार हार्डी संधू ने हाल ही में उनके रिश्ते की पुष्टि की और दावा किया कि उन्होंने परिणीति को बधाई भी दी थी
साथ ही राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दोनों को ‘मिलन’ की बधाई दी

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया. दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks