व्यापारी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

व्यापारी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न*
एटा,जैथरा – कस्वा जैथरा मे भी अपरान्ह दो बजे से शुरुआत करते करते शाम चार बजे सम्पन्न हुआ,जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयर मैन रतनप्रकाश गुप्ता ने की । व्यापारी सम्मेलन मे स्थानीय विधायक श्री सत्यपाल सिंह राठौर व विधायक श्री विपिन वर्मा डेविड ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथ के रूप में उपस्थित दर्ज की।व्यापारी सम्मेलन मे पहले वक्ता के रूप में भूपेंद्र सिंह को आमंत्रित किया,जिसमे उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि व्यापारी ही देश की समृद्धि में बड़ा योगदान करता है, व्यापारी हरेक जाति धर्म के होते हैं।
जबसे व्यापारी को भाजपा शासन मिला है तभी से विना डरे अपना व्यवसाय को दिनोदिन उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है, पिछली सरकारों मे व्यापारी भयभीत होकर अपना व्यवसाय करता था जबकि आज स्वछंद रूप से अपना व्यवसाय को गति प्रदान किए हुए है।
इसी क्रम में अगले वक्ता के रूप में निवर्तमान नगर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वैश्य वर्ग का आदिकाल से ही समाज निर्माण में काफी योगदान रहा है, मुगलकाल मे जब आताताई अकबर के खिलाफ जब महाराणा प्रताप ने हुंकार भरी तो इसी वैश्य वर्ग भामाशाह ने दिल खोलकर प्रताप का साथ दिया,उसी का नतीजा आज वैश्य वर्ग अपनी उचाई को छू रहा है।
इसी सम्बोधन के क्रम में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि आज भाजपा शासन में माफिया थर थर काँप रहे हैं, या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए याफिर जेल के अंदर सड़ रहे हैं, इतना साफ स्वच्छ शासन किसी भी सरकार ने नही दिया जो माफियाओ को काल बनकर टूटा हो,तभी तो व्यापारी बिना डरे व्यापार को उचाई दे रहा है।
इसी क्रम मे पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि दो हजार सत्रह से पहले प्रदेश की स्थिति बड़ी डरावनी थी,यहां व्यापारियों को दिन दहाड़े उठा लिया जाता था, तब व्यापारी सड़को पर भी सुरक्षित नही था,शाम को जब व्यापारी अपनी मेहनत का धन अपने घर तक लाना सुरक्षित नही था,आज सुरक्षित माहौल में व्यापार कर रहा है मैने तो वह दिन भी देखे थे जब जनपद एटा के अलीगंज में बेहद हालात चिंताजनक रहे उससे भी हालात इस जैथरा कस्वे के रहे,जो इस कस्वा के लोगो ने भोगा है, अच्छी तरह से जानते तब कैसे हालात थे,अब कैसे हालात हैं।
इसी श्रंखला में संयोजक अजय गुप्ता ने अपने सफल प्रोग्राम को सुदूर से आए अतिथि गण का आभार व्यक्त किया व नगर की जनता को भी आभार व्यक्त किया।
इस प्रोग्राम में तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे,जिनमे प्रमुख रूप से प्रदीप गुप्ता अलीगंज,हरीश गुप्ता एटा,हुतेन्द्र सिंह जादोंन,रमेश चंद्र गुप्ता एटा,अशोक रतन शाक्य,दिनेश चंद्र गुप्ता अलीगंज,वीरेंद्र वार्ष्णेय एटा,शिवम दीक्षित जैथरा एवं नगर की जनता जनार्दन का अपार स्नेह मिला

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks