
नई दिल्ली
जन्तर-मन्तर इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता डिसूजा महामंत्री ओनिका मेहरोत्रा जी विभापटेल , कविता पाण्डेय
के नेतृत्व में जनतंत्र बचाओ रैली मे हजारो महिलाये शामिल हुई ! ज्ञातव्य है कि
राहुल जी ने संसद के अंदर अदानी एवं मोदी के रिश्तो को लेकर सवाल क्या पूछे इस सरकार ने कुचक्र रच कर उनकी संसद सदस्यता को रद्द करवा दियाl राहुल जी की सदस्यता और घर छीनने में उन्हें केवल 2 दिन का वक्त लगा। वहीं पूरा विपक्ष 2 महीने से अदानी मामले पर जेपीसी जांच की मांग कर रहा है लेकिन सरकार अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए खामोश है l
सरकार के इस लोकतंत्र की आवाज को दबाने की मानसिकता के खिलाफ अब जनता की आवाज बुलंद करने के लिए जनतंत्र बचाओ रैली मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे नारी शक्ति ने बढचढ कर हिस्सा लिया । देशभर से आई नारी शक्ति ने कहा राहुल जी हमारा घर आपका घर है आपको यह घर से निकाल सकते हैं देशवासियों के दिलों से नहीं । विन्ध्य प्रदेश से कविता पांडे के साथ शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी महामंत्री पूर्णिमा तिवारी सतना से जिला अध्यक्ष गीता सिंह सीधी से महामंत्री रंजना मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमुदिनी सिंह रोशनी तिवारी संध्या पांडे शुशीला कुशवाहा सहित सैकड़ों महिलाओं ने जनतंत्र बचाओ रैली में शामिल होकर राहुल जी के कदम से कदम मिलाकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया ।