
हवन के साथ दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ
धनबाद
सिंदरी (घनबाद):-4अप्रैल । दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ हवन के साथ सम्पन्न हुआ ।जिसमें (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत के प्रांत कार्यवाह) संजय कुमार( स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष )अजीत कुमार मिश्रा (सचिव )शशि भूषण गुप्ता प्राचार्य सुनील कुमार पाठक उपप्राचार्या रंजना सिंह भैया बहन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
सचिव शशि भूषण गुप्ता ने कहा कि आज जैन धर्म के 24वे तीर्थकर भगवान महावीर की जयंती है। हमें उनसे सत्य, अहिंसा, त्याग आदि गुणों को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने नारी शक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया।
प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा दो दिवसीय साधना के उपरांत प्राप्त ऊर्जा का उपयोग आचार्या दीदी जी विद्यालय के विकास के लिये करें। उन्होंने नवीन सत्र की शुभकामना दी।