चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस0– 425/22 धारा 457, 380, 411 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त सूरज कुशवाहा पुत्र मुकेश कुशवाहा निवासी कैलाश मन्दिर के पीछे थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 04.04.2023 को मुखविर की सूचना पर सैनिक पड़ाव से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी–

  1. एक मोबाईल फोन (रेडमी नोट 9 प्रो)

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

  1. सूरज कुशवाहा पुत्र मुकेश कुशवाहा निवासी कैलाश मन्दिर के पीछे थाना कोतवाली नगर एटा

आपराधिक इतिहास–

  1. मुअसं0– 807/21 धारा 380, 411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर एटा
  2. मुअसं0– 926/21 धारा 393 भादवि0 थाना कोतवाली नगर एटा
  3. मुअसं0– 425/22 धारा 457, 380, 411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 सत्यविहारी सारस्वत
  2. है0का0 देवेन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks