आशिक के साथ मिलकर उजाड़ा अपना सुहाग

बेवफा बीवी : प्रेमी के साथ सो रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, आशिक के साथ मिलकर उजाड़ा अपना सुहाग*

एक महिला अपने प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही थी. इसी दौरान उसका पति आ गया. इसके बाद आशिक के साथ मिलाकर पत्नी ने अपने पति का गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा किया.

मामला रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्रं के थुलेंडी गांव का है. हाल ही 35 वर्षीय युवक राकेश पासी की हत्या हो गई थी. उसकी पत्नी रेशमा का नान्हूं उर्फ महताब के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 30 मार्च को नान्हूं उर्फ महताब शराब लेकर राकेश पासी के घर पहुंचा. जहां सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद राकेश सोने चला गया.

इसी बीच राकेश ने पत्नी और नान्हूं को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इस पर जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गमछे से युवक का गला घोंट दिया. इससे उसकी मौत हो गई. वारदात का रूप बदलने के लिए मृतक की पत्नी रेशमा अपने पति का इलाज कराने के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़ें – बेवफा बीवियों का अड्डा बना शहर: शादी के बाद गैर मर्दों के बाहों में झूम रहीं भारतीय महिलाएं, दिल्ली, मुंबई, MP-UP समेत इन राज्यों में धड़ल्ले से बना रहीं संबंध…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई तो पुलिस की जांच दूसरी दिशा में चलने लगी. जब पत्नी से सख्ती के साथ पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया. पुलिस ने मृतक राकेश पासी की पत्नी रेशमा और उसके प्रेमी नान्हू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks