विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफ़ेसर शुक्ला से की भेंट

रायपुर छत्तीसगढ़
अशासकीय महाविद्यालय संघ एवं प्राचार्य संघ ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफ़ेसर शुक्ला से की भेंट
प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन एवं अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने आज पंडित सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से सौहार्द्र भेंट की इस अवसर पर अशासकीय महाविद्यालय को होने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की एवं कहा कि समस्त निजी महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का आंतरिक हिस्सा मानकर सहयोग करेंगे ज्ञात हो कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के नवनियुक्त कुलपति शुक्ला जी ने आज ही विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण किया है प्रथम दिन ही प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन एवं निजी महाविद्यालय प्राचार्य संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति कक्ष में जाकर सौजन्य भेंट की भेंट के दौरान सकारात्मक चर्चा में कुलपति डॉ शुक्ला ने विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण हेतु एवं प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन एवं निजी महाविद्यालय संघ के पदाधिकारियों के लिए कुलपति कक्ष के द्वार हमेशा खुला होने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी महाविद्यालय के प्राचार्य से बैठक आयोजित करने की जानकारी दी इस प्रतिनिधिमंडल में प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश शुक्ला उपाध्यक्ष प्रवीण चंद्राकर सचिव सिद्धार्थ दास अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ मेघश तिवारी सचिव डॉ देवाशीष मुखर्जी सदस्य डॉ यूलेंद्र राजपूत संगीता गई डॉक्टर संध्या गुप्ता एवं डॉक्टर एम एस मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks