प्रेस नोट जनपद एटा
एटा – आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों, एस-10 तथा डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ आयोजित की गई बैठक, कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।

साथ ही थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पड़ने वाले मंदिर एवं पार्क का भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।

एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर पर सम्भ्रांत व्यक्ति एवं गणमान्य नागरिकों, एस-10, डिजिटल वॉलेंटियर्स के साथ मीटिंग की गयी। इस अवसर पर एसएसपी द्वारा अपराध के संबंध में सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक करने हेतु अपील की गयी। उनके द्वारा बताया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की जाती है जिससे पुलिस और आम नागरिकों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना जागरूक हो सके। बैठक के पश्चात एसएसपी एटा द्वारा कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई, इस दौरान एसएसपी एटा द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया। साथ ही कोतवाली नगर क्षेत्र में पड़ने वाले वाले मंदिर एवं पार्कों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।