-20 की तैयारियों के संबंध में बनी विभिन्न समितियों की बैठक

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में जी-20 की तैयारियों के संबंध में बनी विभिन्न समितियों की बैठक सम्पन्न

बैठक में सौंदर्यीकरण समिति, जनसहभागिता समिति, पर्यटन समिति, विद्यार्थियों पर आधारित जनसहभागिता समिति, प्रोटोकाल समिति द्वारा की गयी तैयारियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया

*जिलाधिकारी द्वारा पेंटिंग, लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, सीजनल प्लांटेशन पर तेजी से कार्य करने को कहा ताकि अतिथियों को सुन्दर परिदृश्य दिख सके

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के नेतृत्व में आयुक्त सभागार में वाराणसी शहर में प्रस्तावित आगामी जी-20 सम्मेलन की अब तक की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समितियों के प्रजेंटेशन को देखा गया एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने के दिशानिर्देश दिए गए।

बिजली विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर बरती गयी शिथिलता पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जतायी गयी तथा सौंदर्यीकरण बजट के लिए विभाग को पत्र प्रेषित करने को कहा।

जनसहभागिता समिति में शामिल नगर आयुक्त द्वारा शहर में कराये गये कार्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा तरना स्थित भेल कंपनी की बाउंड्री पर वॉल पेंटिंग कराने तथा फ्लैग लगाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा वरुणा ब्रिज, अम्बेडकर चौराहा आदि पर हुए फसाड लाइटिंग तथा शहर में चलाये गये स्वच्छता अभियान की भी जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी द्वारा पेंटिंग, लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, सीजनल प्लांटेशन पर तेजी से कार्य करने को कहा ताकि अतिथियों को सुन्दर परिदृश्य दिख सके। जिलाधिकारी द्वारा हरहुआ फ्लाइओवर पर पेंटिंग कराने का निर्देश दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्कूल्स के बच्चों द्वारा आयोजन के संबंध में की गयी तैयारियों, बनने वाली मानव चेन, जी-20 से संबंधित रेडियो पॉडकास्ट, बीएचयू और विद्यापीठ के द्वारा जारी होने वाले बुलेटिन आदि के संबंध में जानकारियां दी गयीं।

सौंदर्यीकरण समिति में शामिल पर्यटन, संस्कृति व लोकनिर्माण विभाग द्वारा भी अब तक की गयी तैयारियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा विगत वर्षों में अब तक कराये गये कार्यों को पूरा ब्यौरा लिखने का निर्देश दिया।

पर्यटन विभाग को घाटों के इतिहास से संबंधित स्टैंडर्ड बुकलेट अब तक न तैयार किए जाने पर नाराजगी जतायी गयी। जिलाधिकारी ने एक बुकलेट बनाने को कहा गया जिसमें मंदिर, घाट, बनारस की प्रमुख हस्तियों, हॉस्पिटेलिटी के संबंध में हुए कार्यों तथा उससे शहर को लेकर हुए फायदे के बारे में भी जानकारी देने को कहा।

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल द्वारा आयोजन के संबंध में की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें उन्होंने फसाड पेंटिंग, आर्टिस्टिक पेंटिंग, इनामल पेंटिंग, बोट पेंटिंग आदि के बारे में जानकारी दी गयी। शहर में जर्जर पोलो, तारों को हटाना, एलईडी स्ट्रीट लाइट फिटिंग आदि के बारे भी जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी द्वारा जी-20 के रास्ते में पड़ने वाले स्थल बाबतपुर से अतुलानंद चौराहा होते हुए ताज होटल, ताज से नमो घाट, टीएफसी तथा रुद्राक्ष के बीच की तैयारियों को अंतिम रूप देने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी सरकारी संस्थाओं, पेट्रोल पंपों, पर लाइटिंग और जी-20 से संबंधित देशों के झंडे लगाने का भी निर्देश दिया गया तथा कहा गया कि निजी भवनों पर भी बात करके इस संबंध में कार्य किया जा सकता।

पीओ डूडा द्वारा स्ट्रीट वेंडिंग, नो पार्किंग, नो वेडिंग जोन निर्धारण आदि कार्यों हेतु लगातार अन्य सम्मानित संस्थाओं के समन्वय व अन्य समितियों के कार्यों में सहायता करने के संबंध में जानकारी दी गयी।

बैठक में सौंदर्यीकरण समिति, जनसहभागिता समिति, पर्यटन समिति, विद्यार्थियों पर आधारित जनसहभागिता समिति, प्रोटोकाल समिति द्वारा की गयी तैयारियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।

पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा आयोजन के संबंध में जॉइंट सिक्योरिटी रिव्यू, सिक्युरिटी प्लान, डेलिगेट्स सिक्युरिटी, एस्कॉर्ट प्लान आदि के संबंध में जानकारियां दी गयीं। ताज गंगेस, रमादा, क्लार्क, रेडिसन, मेरिडियन होटल, होटल रिवतस आदि पर की गयी सुरक्षा तैयारियों की भी जानकारी रखी गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, नगर आयुक्त सिपू गिरी, एडीएम इ रणविजय सिंह, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र, एडीएम प्रोटोकाल बच्चू सिंह, एडीएम फाइनेंस संजय कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks