दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन

धनबाद
सिंदरी (घनबाद):-3अप्रैल ।दिनांक 3 एवं 4 अप्रैल 2023 को मिथिला भवन सहरपुरा सिंदरी में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन के शुभ अवसर पर पहले दिन सत्संग महिमा एवं मनुष्य शरीर की उपादेयता पर गुरु सेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराजु; स्वामी नरेशानंद जी महाराज स्वामी सकलानंद जी महाराज स्वामी संजय बाबा स्वामी नाथ बाबा स्वामी रामविलास बाबा प्रकाश डाले जिसमें गुरु सेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराज एवं स्वामी नरेश आनंद जी महाराज ने सत्संग की महिमा को बताते हुए कहा कि मानव कल्याण का सर्वोच्च साधन सत्संग है सत्संग के बिना मानव का न कभी कल्याण हुआ है न; हो रहा है न होने ही वाला है ,हमारे सद्गुरु महर्षि मेंहीॅ परमहंस जी महाराज ने कहा कि मानव को आत्म कल्याण हेतु सबसे पहले आध्यात्मिकता को ऊपर रखना चाहिए फिर सदाचारिता को रखना चाहिए फिर सामाजिक नीति को रखना चाहिए और अंत में अंत में राजनीति को रखना चाहिए जब समाज में आध्यात्मिकता आएगी तो सदाचारी लोग बनेंगे तो सामाजिक नीति पवित्र होगी जब सामाजिक नीति पवित्र होगी तो राजनीति कभी भी अपवित्र नहीं रहेगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks