
रायपुर छत्तीसगढ़
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायगा माननीय प्रहलाद मिश्र जी अध्यक्ष श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, रविवार को भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव मनाने चर्चा एवं निर्णय हेतु पूर्व सूचना अनुसार समाज के सर्व सदस्यों की बैठक मंगलम भवन में सम्पन्न हुई।जिससे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से निम्न निर्णय लिया गया, शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से दिनांक 22 अप्रैल को निकाली जायगी, शोभायात्रा श्री परशुरामजी मंदिर गुढ़ियारी पड़ाव से प्रारम्भ होकर मंगलम भवन समता कालोनी आवेगी। प्रति वर्षानुसार पूजन सुबह 10 बजे श्री शिव मंदिर रामसागरपारा में किया जायगा,
शोभायात्रा हेतु शहर के सभी मारवाड़ी विप्र समाज को आमंत्रित किया जाएगा अन्य विप्र समाज प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जाएगा, मुख्य कार्यक्रम मंगलम भवन में रात्रि 9 बजे किया जायगा, जिसमे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं समाज के अन्य वरिष्ट एव गणमान्य विधायको को आमंत्रित किया जाएगा, इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी को समाज की ओर से मांग पत्र जिसमे समाज कल्याण के विषय शामिल हो दिया जायगा, शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु कमेटी गठन किया जाएगा, शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो इस हेतु सभी सदस्यों को कम से कम 5 परिवारों से सम्पर्क करने एवं लाने हेतु जवाबदारी दी जायगी,
शोभायात्रा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हेतु सभी संचार माध्यमों से प्रयास किया जाएगा, समाज के द्वारा कोई व्यक्तिगत फ्लेक्स नही बनाया जायगा, जो भी सदस्य अपने बधाई फ्लेक्स यात्रा मार्ग में लगाना चाहते है अपने स्वयं के व्यय से लगा सकते है।कार्यक्रम स्थल पर कोई व्यक्तिगत फ्लेक्स नही लगेंगे। शोभायात्रा व्यवस्था व्यय हेतु समाज के सभी सदस्यों से ग्रुप के माध्यम से एवं व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग हेतु अपील की जाएगी, रायपुर शहर रेल्वे स्टेशन के नवींन प्लेट फॉर्म नम्बर 7 पर स्थायी शीतल जल व्यवस्था अनुमति हेतु प्रयास किया जाएगा। इस हेतु लक्ष्मीनारायण शर्मा जी एवं दिनेश शर्मा जी को अधिकृत किया गया है, समाज की महिला मंडल को भी अन्य समाज की महिला मंडल से सम्पर्क कर शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित किया गया है
निवेदक
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था परिवार