जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव दिखी शिक्षक की भूमिका में

राय बरेली,जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव दिखी शिक्षक की भूमिका में जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप प्राइमरी स्कूल के बच्चे पाठशाला की चारदीवारी में कैद होकर केवल किताबी ज्ञान न हासिल करें बल्कि उनका समग्र विकास हो। इसी सोंच को साकार करने के लिए शासन के निर्देश पर आज रायबरेली में प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने मुंशीगंज शहीद स्मारक का भृमण किया। डीह ब्लॉक में सराय मानिक प्राइमरी विद्यालय के बच्चों ने न केवल यहां का ऐतिहासिक महत्व जाना बल्कि भृमण के दौरान जमकर मस्ती भी की। दरअसल मुंशीगंज शहीद स्मारक वह स्थान है जहां सैकड़ों किसानों को अंग्रेजों ने अपना हक मांगने पर चारों ओर से घेरकर गोलियों से भून डाला था। मुंशीगंज के बाद बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां ज़िले को संचालित करने वाले कायदे कानूनों को जाना। अंत में बच्चे ज़िले के सबसे बड़े अधिकारी जिला कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे यहां डीएम माला श्रीवास्तव शिक्षक की भूमिका में आ गईं। डीएम दफ्तर में ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बच्चों से कविताएं और पाठ्य पुस्तक ज्ञान हासिल करने के अलावा उन्हें कई ऐसी बातें बताईं जो बाल मन पर गहरे तक असर कर गयीं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks