
रॉयल पब्लिक एकेडमी स्कूल का 6 अप्रैल को राजू आर्य करेंगे उद्घाटन
एटा। विधानसभा क्षेत्र मारहरा के अंतर्गत गांव मुहारा स्थित “रॉयल पब्लिक एकेडमी” स्कूल का भव्य उद्घाटन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रमुख समाज सेवी, युवा दिलों की धड़कन रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य दिनांक 6 अप्रैल को स्कूल में समर्थकों के भारी काफिला के साथ पहुंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि स्कूल के संस्थापक मुलायम सिंह जी, तथा निदेशक ओमकार सिंह, वलबेन्द्रसिंह, प्रेंसीपल, वाई एस नरेंद्र और उनके सहयोगी व समर्थक उद्घाटन समारोह की तैयारियों में अभी से जुटे हुए वताये गये हैं।यह भी बताया गया है कि स्कूल के प्रबंध तन्त्र द्वारा मुख्य अतिथि राजू आर्य को सम्मानित किया जाएगा।