आधा दर्जन मुकद्दमों का आरोपी गिरफतार

कासगंज,आधा दर्जन मुकद्दमों का आरोपी गिरफतार।
थाना गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एक वांछित अपराधी कुलदीप पुत्र गैंदा लाल निवासी ग्राम तालिम पुर थाना ढोलना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया जाता है कि कुलदीप पर मुअसं ७६/२३, धारा ४५७, ३८०,मु.अ.सं १७९/२१ की धारा ३/२५ आर्म्स एक्ट , थाना ढोलना पर मुअसं ३०१/१८ धारा ३८० ,४११, थाना ढोलना पर ही मुअसं ३०१/१८ भादंवि की धारा ३२३,३३६,३५२, ५०४,५०६ थाना कासगंज में मुअसं ४७९/१३ भादंवि की धारा ३०७,३७९,५११, में वांछित अपराधी को , पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य वांछित अपराधी वारंटी मो.बदर पुत्र मो.उमर निवासी मो.खैरु गंजडुंडवारा,को केस संख्या १२०२/१८ धारा ४०६, प्रेम पाल पुत्र केदार पाल , निवासी ग्राम गढका थाना गंजडुंडवारा थाना गंजडुंडवारा के ही वाद संख्या ११२८/१३,मुअसं १७९/१३ , ४९८ए भादंवि एवं ३/४दहेज एक्ट तथा एक अन्य कुंवर पाल पुत्र तेज पाल निवासी उपरोक्त , तथा उपरोक्त धाराओं के आरोपी को भी थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks