लाक डाउन, हाट स्पाट भारत निगरानी में

कासगंज।लाक डाउन, हाट स्पाट भारत निगरानी में, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की कि वे मास्क जरुर पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें, गरीबो के लिए निशुल्क भोजन के लिए सामाजिक रसोई संचालित हैं, जिसमें भोजन के पैकेट तैयार कर बाहर से आने वाले और जरूरत मर्दों, असहाय, गरीबों को निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं उन्होंने जनपद में गठित टीम ११ के कार्यों की समीक्षा भी की, उन्होंने बताया कि अब तक ६७२९०गरीबो को निःशुल्क राशन,१,०२,२७७ राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क चावल वितरित किया गया। जनपद में ४६, एफ आई आर, १३६ गिरफ्तारी तथा ८२ वाहन सीज किए गए, उन्होंने बताया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है । हाट स्पाट क्षेत्र में निश्चित समयावधि में ही सही मैडीकल स्टोर खोलने की मांग की है।
उक्त मुस्तैदी के चलते एस पी सुशील धूले,एडी एस पी डा पवित्र मोहन त्रिपाठी, सी ओ सदर आर के तिवारी, थाना प्रभारी दिनेश कुमार दुबे, महिला थाना प्रभारी इन्दू वर्मा और उनकी टीम बराबर लाक डाउन ,हाट स्पाट पर नज़र बनाए हुए हैं जिसके कारण प्रदेश में जनपद की स्थिति संतोष परद आंकी गई है, जबकि ४० जनपदों की असंतोष जनक , तथा ३४ अन्य जनपदों की भी संन्तोष जनक आंकी गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks