जगतपुर में आयोजित दो दिवसीय पोषण उत्सव कार्यक्रम सकुशल संपन्न

जगतपुर में आयोजित दो दिवसीय पोषण उत्सव कार्यक्रम सकुशल संपन्न

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ हुए शामिल

माइक हाथ में लेते ही दिनेश लाल यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए

भोजपुरी गाना ‘निरहुआ नाम बा…’ गाना शुरू किया तो दर्शक झूमने लगे

सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं ने मचाया धमाल

प्रधानमंत्री के साथ डिजिटल फोटोग्राफी सहित विभिन्न प्रकार के स्टालो को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आए बच्चों तथा स्थानीय लोगों ने लुफ्त उठाया वाराणसी। जनपद में पांचवा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज, रामेश्वर स्थित युगल बिहारी इंटर कॉलेज और जगतपुर स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित पोषण उत्सव का समापन रविवार को हुआ। हरहुआ के काशी कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित पोषण उत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। पोषण उत्सव मेला में महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से बचाने, सेहतमंद रहने तथा बेहतर जीवन शैली के लिए जागरूक किया गया। पोषण उत्सव कार्यक्रम में मंच पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के पहुंचते ही वहां मौजूद दर्शक जमकर ताली बजाने लगे। माइक हाथ में लेते ही दिनेश लाल यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। भोजपुरी गाना 'निरहुआ नाम बा...' गाना शुरू किया तो दर्शक झूमने लगे। इस अलावा 'ए राजा हमके बनारस घुमाय दा...' सहित अन्य गाने पर श्रोता खुद उत्साहित नजर आए। वही रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय पोषण उत्सव कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हुआ। जिसके दौरान बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण मेला के दौरान झूला, सेल्फी प्वाइंट ,बंदूक से निशानेबाजी करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिजिटल फोटोग्राफी सहित विभिन्न प्रकार के स्टालो को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आए बच्चों तथा स्थानीय लोगों ने लुफ्त उठाया। आयुष विभाग द्वारा मोटे अनाज के बारे में जागरूक करते हुए उन से बने पकवानों का स्टाल लगाया गया। उत्सव मेला के अंत में शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक बी स्टार बैंड के पंजाबी कलाकारों द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति की गई जिस पर जमकर नाचते हुए युवाओं ने धमाल मचाया। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन विजय जायसवाल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज गौतम उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks