
पूर्व विधायक के पुत्रों को नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया
एटा। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्रों को एक बार फिर से बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने आवास पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस चस्पा करने के साथ ही तीन दिन में कोतवाली आकर बयान दर्ज कराने को कहा है। एक दिन पहले ही दोनो भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई थी।
बता दें कि कोतवाली नगर में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने, छेड़खानी, पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सुबोध यादव, प्रमोद यादव निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर हाल पता प्रेमनगर कोतवाली नगर पर भी छेड़खानी, पिटाई के आरोप थे। इस मामले में कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने गांव अमृतपुर रघुपुर में पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस चस्पा करने के साथ ही चार अप्रैल को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।