
सीज हॉस्पिटल से लाखों रुपये के उपकरण चोरी
एटा, । सीज किए गए हॉस्पिटल से लाखों के उपकरण चोरी हो गए। जानकारी के बाद पहुंचे संचालक ने चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ थाना जवां के सियाखास निवासी पवन कुमार ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि बड़े भाई अमन प्रताप उर्फ रिंकी आगरा रोड स्थित आराध्या हॉस्पीटल के संचालक थे।
करीब आठ माह पूर्व महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया था। पीड़ित के अनुसार हॉस्पिटल में तीन साझेदार है। इसमें पीड़ित, दूसरे बंटू यादव तथा तीसरे कासगंज के व्यक्ति थे। 29 मार्च की रात को सामने का शीशा तोड़कर 23 लाख का सामान चोरी कर ले गए। तीस मार्च की सुबह गृहस्वामी, पार्टनर के भाई ने कॉल कर सूचना दी, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। पीड़ित के अनुसार चोर एक सियार्म मशीन, छह मॉनीटिर, तीन एलईडी, एक वैल्टीनेटर, कोटन मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली नगर में चोरी हुए सामान की लिस्ट सौंपी है। इतना ही नहीं पीड़ित ने ट्वीट भी किया है।
बड़ी गाड़ी लेकर आएं होंगे चोर, आसानी से की चोरी एटा। चोरी की गई एक मशीन एक्सरे मशीन जितनी बड़ी होती है साथ ही वैल्टीनेटर भी चोरों ने किया है। चर्चा है कि चोर बड़ी गाड़ी से आएं होंगे और आसानी से सामान भरकर चोरी कर ले गए है। चर्चा यह भी है कि आगरा रोड़ पर हर समय वाहन भी चलते है और घर भी बने हुए है। ऐसे में चोरी की किसी को भनक तक नहीं लगी है।