महन्त बिसाहूदास जयंती शताब्दी वर्ष की शुरुआत आज जांजगीर के बी डी उद्यान से की गई

रायपुर छत्तीसगढ़
महन्त बिसाहूदास जयंती शताब्दी वर्ष की शुरुआत आज जांजगीर के बी डी उद्यान से की गई
महन्त जी 6बार विधायक मंत्री रहे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।कोरबा औद्योगिक नगरी भी उन्हीं की देन है।वे डॉ चरणदास महन्त अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ के पिता थे।
शताब्दी वर्ष की शुरूआत में आज छत्तीसगढ़ साहित्य एवम संस्कृति संस्थान के संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा की सोच के अनुरूप जांजगीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमे वहाँ के नगरीय निकाय पदाधिकारीयों की सहभागिता रही।
संस्था के अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी जी का उदबोधन काफी प्रभावशाली रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महन्त अध्यक्ष विधानसभा, अध्यक्षता श्री जयसिंह अग्रवाल मंत्री राजस्व,सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त एवम महन्त रामसुन्दर दास अध्यक्ष गौसेवा आयोग,सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष आर डी ए श्री पटेल अध्यक्ष शाकम्बरी बोर्ड,डॉ एल एस निगम ,डॉ चितरंजन कर,अजय तिवारी जी डॉ सुधीर शर्मा,दिवाकर मुक्तिबोध सलाहकार संस्था,आशीष ठाकुर ,रबिन्द्र मिश्रा, मानस जी,विश्वकर्मा जी,राम पटवा जी,आमदे जी,देवाशीष मुखर्जी,डॉ सुरेश शुक्ला एवम अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।
श्री राम पटवा जी के द्वारा महन्त जी पर केन्द्रीत पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे पत्रकारों साहित्यकारो का सम्मान भी किया गया।
छत्तीसगढ़ साहित्य संस्कृति संस्थान ने अंचल के मूर्धन्य साहित्यिकारो की स्मृति में साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन का बीड़ा उठाया है।इसी कड़ी में पूर्व में राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष),श्री कुलिश जी(पत्रिका के संस्थापक सम्पादक)के स्मृति में आयोजन किये गए,,यह तीसरा भव्य आयोजन था।आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks