कांग्रेस के पूर्व नेता व क्रिकेट खिलाडी नवजोत सिद्दू को आज रिहा कर दिया गया

एक साल की सजा में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्दू को सजा से पूर्व ही रिहा कर दिया गया।
1988 के एक मामले में 2022 में कोर्ट में समर्पण करने के बाद सिद्दू को एक साल की सजा हुई थी।
पंजाब की आम आदमी सरकार ने सिद्दू की एक साल की सजा पूरी होने से पूर्व ही दस माह में ही बाहर कर दिया।
सिद्दू जेल से बाहर आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों पर अंकुश लगा कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है. वही उन्होंने पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगबन्त मान पर भी नाराज हुए, उन्हीने कहा कि मुझे जेल से 8 घंटे पूर्व रिहा होना चाहिए था लेकिन मिडिया से मैं ना मिल सकूँ इसलिये देरी से रिहाई की गई है..
*खेर सिद्दू अब जेल से बाहर आ गए है तो आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया का किरदार निभाएंगे या फिर पंजाब में अमृतपाल सिंह का किरदार दिखाई देगा। फिलहाल बीजेपी ने मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा है…. इसलिए ताली भी ठोकी जाएगी और पंजाब में ठोकना भी जारी हों सकता है।