
एटा– जनपदीय मॉनिटरिंग सैल की प्रभावी पैरवी के चलते आज दिनांक 01.04.2023 को दो अलग-अलग मामलों में कुल 02 अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है–
- अभियुक्त रामसेवक उर्फ गुडडू उर्फ सेवकराम पुत्र बृजराज सिंह व अनिल कुमार पुत्र ब्रजराज सिंह निवासी गण अंबारी थाना कोतवाली देहात एटा संबंधित मु0अ0सं0 928/16 धारा 302,201 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्यायालय एडीजे 3 एटा द्वारा प्रत्येक को आजीवन कारावास एवं 30 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
- अभियुक्त रामसेवक उर्फ गुडडू उर्फ सेवकराम पुत्र बृजराज सिंह निवासी अंबारी थाना कोतवाली देहात एटा संबंधित मु0अ0सं0 06/17 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्यायालय एडीजे 3 एटा द्वारा को 03 वर्ष कारावास एवं 01 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।