अनुमंडल पदाधिकारी जमुई ने झाझा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

-झाझा /जमुई (बिहार)

अनुमंडल पदाधिकारी जमुई ने झाझा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

झाझा गौशाला स्थानीय स्तर पर सबों को सहयोग की जरूरत

आज दिनांक 01 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी जमुई अभय कुमार तिवारी ने झाझा गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री तिवारी ने बदहाल गौशाला की स्तिथि पर बेहद खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा की बहुत जल्द गौशाला को दुरुस्त करवाकर प्रारम्भ करवाया जाएगा,जिसे इस क्षेत्र में बढ़ रहे गौ तस्करों पर काबू पाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि गौशाला की चहारदीवारी, मरम्मती सहित सभी सुविधाओं से लैस करने के लिए स्थानीय स्तर पर भी सहयोग की अपेक्षा होगी। सरकारी स्तर पर हर संभव मदद किया जाएगा। गौशाला के चालू होने से दूध उत्पादन, उपले, जैविक खेती आदि विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र में रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश कुमार भारती, छात्रनेता सूरज वर्णवाल, धनंजय कुमार यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks