
एटा,आवागढ़ एटा आज अवागढ़ ब्लाक/नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन बेबी रानी गिरी कांग्रेस नेत्री के निवास स्थान पर किया गया । पीसीसी सदस्य ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा की हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है और इस की आजादी के लिएऔर लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी हैं ,लंबी लड़ाई लड़ी है अगर लोकतंत्र पर आंच आएगी तो हम खामोश नहीं बैठने वाले हैं पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है विपक्षी दलों के लोग भी इस घटना का विरोध कर रहे हैं मेरा तो सीधा कहना है कि इधर-उधर की बात ना कर कर यहलोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं लंबी लड़ाई लड़ी है अगर लोकतंत्र पर आंच आएगी तो हम खामोश नहीं बैठने वाले हैं पूरे देश में इसका विरोध हो रहा कि, यह बता कि काफिला लूटा कहां उन्होंने कहा कि जब अदानी पर सवाल पूछा जाता है तो भाजपा को तकलीफ क्यों होती है उन्होंने कहा कि इससे पूर्व श्री राहुल गांधी जी ने प्रेस के माध्यम से सवाल पूछे थे और आज वही सवाल लेकर में अवागढ़ आया हूं और और उन्हीं सवालों का जवाब हमें लेना है कि वह 20 हजार करोड किसका है यह सेल कंपनी किसकी थी और जब कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे थे और जब 60% तक गिर गया तब हमारे एसबीआई और एलआईसी के पैसे किसके आदेश पर अडानी की कंपनियों पर लगाया जा रहा था यह बड़े सवाल जिनका जवाब हम आपके माध्यम से भाजपा सरकार से लेना चाहते हैं
मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने कहा कि नीरव मोदी ललित मोदी मेहुल चौकसी जो पिछड़ी जाति मे नहीं आते हैं सर नेम लिखने से किसी की जाति का पता नहीं चलता भाजपा मुद्दे को भड़काने का काम ना करें उन्होंने कहा कि पिछड़ों को लेकर भाजपा की सोच जगजाहिर है अगर भाजपा पिछड़ों की हितेषी है तो वह तू अब तक जाति जनगणना क्यों नहीं कराई उन्होंने कहा कि अभी तक यूपी के नगरी निकाय चुनाव क्यों नहीं कराए गए यह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए और अडानी के मुद्दे से जनता को ध्यान भटकाने के लिए सारी कवायद की जा रही है।
सुभाष सागर पूर्व सभासद ने श्री राहुल गांधी जी ने संसद में 3 सवाल किए लेकिन एक भी सवाल का जवाब पीएम मोदी जी की तरफ से नहीं आया
नौशाद अली जी ने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा यह कहा जा रहा है कि अडानी पर हमला देश पर हमला है जो सरासर गलत है राहुल गांधी जी ने यही तो कहा है पूछा है । बीस हजार करोड़ रुपए जो फर्जी कंपनी पर लगाए है ,वो किसके है।
बेबी रानी ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटना और विपक्ष को डराना धमकाना यह देश के लिए नुकसान दायक कि।
इस अवसर पर नारायण सिंह उपाध्याय, सर्वेश नागर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अवागढ़ , देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह ,बृजमोहन यादव एडवोकेट, मधुर कांत कश्यप, नरेश चंद्र मिश्रा ,सुरेश चंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल गुप्ता ,हरिशंकर गुप्ता , रईसा बेगम, उषा देवी, कंचन गुप्ता, रंजना ,कंचन गुप्ता, रंजना देवी ,ओमवती देवी ,आशा देवी, सरस्वती देवी ,शालू , गुड्डी ,रोहित राजपूत आदि