अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/23 धारा 363 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विकास पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी ग्राम टोली भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को आज दिनांक 01.04.2023 को समय करीब 10.00 बजे सुल्तानपुर फाटकके पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. विकास पुत्र श्री चन्द्रप्रकाश निवासी ग्राम टोली भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –

  1. उ0नि0 अनिल कुमार
  2. है0का0 शाकिर बेग
  3. का0 पुष्पेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks