धराधाम प्रमुख डॉ सौरभ के जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण कर दी सभी ने शुभकामनाएं
पर्यावरण की तरफ जागरूकता लाने की अच्छी पहल

मुंबई। सम्पूर्ण विश्व में सामाजिक, धार्मिक सौहार्द और सामंजस्यता स्थापित करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वयं को अपनी पूरी टीम के साथ जनमानस को अर्पित कर देने वाले धराधाम इन्टरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि सन्त डॉक्टर सौरभ पाण्डेय का जन्मदिन 31मार्च को बहुत ही धूमधाम से पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी मनाया गया।
डॉक्टर सौरभ पांडे के जन्म उत्सव पर पर्यावरण का विशेष ख्याल रखते हुए कई जगहों पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। डॉ निक्की शर्मा रश्मि ने मुंबई अपने आवास पर डॉ सौरभ पांडे के जन्मदिन के अवसर पे दो पौधे लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धराधाम इंटरनेशनल के सी ई ओ डॉ. प्रेम प्रकाश, धरा गवर्नर डॉक्टर शम्भू पवार, निदेशक डॉ. एहसान अहमद, वन्दना भटनागर, मिसेज इंडिया 2022 डॉक्टर रागिनी पाण्डेय, गौतम पाण्डेय, तबारक अली आदि गणमान्यों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।